कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांकेर के छोटेबैठिया थाना क्षेत्र के कलपर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। जिसमे एक 25 लाख का इनामी नक्सली भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा नक्सली एनकाउंटर हुआ है। सुरक्षाबलों और नक्ललियों के बीच मुठभेड़ में 18 माओवादियों के ढेर होने की खबर है। इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं। यहां देर शाम तक सर्चिंग जारी थी। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर बेक सपोर्ट के लिए अतिरिक्त बल भी मौके पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि यहां AK-47 सहित बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। स्थानीय मीडिया से रेंज के IG सुंदराजन और एसपी कल्याण एलीसेला ने 18 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। जिसमे से 12 के शव बरामद किए जा चुके है। मारे गए नक्सलियों में टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव भी शामिल है। उसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम था। बताया जा रहा है की सुरक्षाबल को अबूझमाड़ और गढ़चिरौली इलाके में सक्रिय नक्सल कमांडर शंकर राव, ललिता और राजू की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद रणनीति बनाकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसमें 18 नक्सली मारे गए। एक दर्जन नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कामयाबी के लिए सुरक्षबलों के जवानों को बधाई दी है। बता दें कि कांकेर में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। रायपुर और जगदलपुर के बीच स्थित कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं। जिनमें से छह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इन विधानसभा सीटों में गुंडरदेही, संजारी बालोद, सिहावा (एसटी), डोंडी लोहारा (एसटी), अंतागढ़ (एसटी), भानुप्रतापपुर (एसटी), कांकेर (एसटी) और केशकाल (एसटी) शामिल हैं। मूल रूप से बस्तर जिले का हिस्सा रहे कांकेर 1998 में एक अलग जिला बन गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
