बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले में अधिकारियों की बैठक लेकर खाद-बीज उपलब्धता और खेती-किसानी की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हर दिन सोसायटी खुला रखने कहा। कृषि विभाग के मैदानी अमले को निरंतर अपने क्षेत्र का दौरा कर किसानों से संपर्क रखते हुए खाद-बीज के भण्डार और उठाव पर निगरानी रखने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को समिति से खाद बीज उठाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने खाद-बीज की कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण की शिकायत पर लगातार छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में खरीफ फसल की बुआई 80 प्रतिशत हो चुकी है। बैठक में बताया गया कि जिले में 114 सहकारी समितियां हैं। लगभग 18 हजार 786 क्विंटल बीज का भण्डारण हो चुका है और किसानों को 18 हजार 283 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। धान, कोदो, कुटकी, रागी, अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन, तिलहन सहित अन्य फसलों की जानकारी दी गई। जिले में खरीफ वर्ष 2024 के तहत 30 हजार 888 मीट्रिक टन खाद का भण्डारण किया गया है इनमें से 28 हजार 381 मीट्रिक टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। बैठक में बताया गया कि सोसायटी हर रोज खुल रहीं है। कलेक्टर ने फसल बीमा योजना की समीक्षा की। उन्होंने गांवो में आरईओ के जरिए फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों का ईकेवाइसी, आधार और लैंड सीडिंग का काम जल्द कराने कहा। बैठक में उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर, खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, डीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
