रायपुर। प्रदेश के बिजली विभाग में भर्ती करने के लिए ठगों का गिरोह सक्रिय है। सोसल मीडिया के माध्यम से अलग अलग पदों के लिए बकायदा विज्ञापन निकाला गया है। जैसे ही विभाग के संज्ञान में मामला आया तो अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में विभिन्न पदों के लिए फर्जी भर्ती की सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देकर ठगी करने का प्रयास कतिपय लोगों व्दारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने आगाह किया है कि ऐसे फर्जी विज्ञापनों पर ध्यान न दें।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कतिपय लोगों व्दारा फर्जी जानकारी देकर छात्रों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। पॉवर कंपनी ने इस तरह का कोई विज्ञापन जारी नहीं किया है और न ही इस तरह के पदनाम से कोई सीधी भर्ती होती है। ठगी करने वाले छत्तीसगढ़ शासन और सीएसपीडीसीएल का अधिकृत लोगो (प्रतीक चिन्ह) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ बिजली विभाग भर्ती 2024 के नाम से फर्जी जानकारी साझा की जा रही है, यह पूरी तरह भ्रामक है।
श्री वर्मा ने सर्वसाधारण को आगाह किया है कि इस तरह के फर्जी व भ्रामक विज्ञापन के झांसे में न आएं। किसी के व्दारा इसे लेकर पैसे मांगे जाते हैं तो पुलिस में शिकायत करें। पॉवर कंपनी में सभी भर्तियां विधिवत प्रक्रिया के तहत पूरी की जाती है, जिसके लिए समाचार पत्रों में अधिकृत विज्ञापन किये जाते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
