बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर है। हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़खानी, मारपीट जैसी घटनाएं बहुत बढ़ गई है। कलेक्टर और SP के कार्यालय जला दिए जा रहे है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा को इस्तीफा दे देना चाहिए।
छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री मरकाम ने कहा कि विष्णुदेव साय केवल मोहरा है। सरकार तो नागपुर और दिल्ली से चल रही है। दिल्ली के नेता उन्हे ATM की तरह उपयोग कर रहे है। सरकार के प्रति लोगों में नाखुशी है। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होने बताया कि मुंगेली जिले के पथरिया स्थित गोंदैया गांव के एक युवक अग्निवीर में भर्ती हुआ था जो पिछले दो महीने से गायब है। अग्निवीर बनने के बाद राकेश राजस्थान स्थित साटा बटालियन में ज्वाइन किया था। सरकार को पता लगाना चाहिए कि राकेश कहां है। राजस्थान स्थित साटा बटालियन ने राकेश की कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया है। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने सरकार, कलेक्टर, एसपी से शिकायत की है। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि आखिर हमारा बेटा कहां गायब हो गया, इसका पता लगाएं। मोहन मरकाम ने कहा कि देशहित में अग्निवीर योजना ठीक नहीं है, इसे बंद होना चाहिए। सेना में दो प्रकार व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। राहुल गांधी लगातार सदन से सड़क तक अग्निवीर के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। लेकिन रक्षामंत्री लगातार झूठ बोल रहे हैं। सच्चाई सामने आ चुकी है कि शहीद अग्निवीर के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। पंजाब समेत दो अन्य मामले सामने आ चुके हैं। हमारी मांग है कि अग्निवीर योजना को खत्म किया जाए।आदिवासी मुख्यमत्री के काम काज को लेकर पूर्व मंत्री ने बताया कि सरकार आरएसएस के इशारे पर चल रही है। मुख्यमंत्री ही नहीं सभी लोग आरएसएस का मोहरा हैं। एक सवाल के जवाब में मोहन मरकाम ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नहीं है। वर्तमान अध्यक्ष कार्यकाल अभी 3- 4 साल बचा है। बिलासपुर जिला कांग्र भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए दिए..राशि अब कहां है..। सवाल पर मोहन मरकाम ने बताया कि 50 लाख रूपए मिले जरूर..लेकिन किन्ही कारणों से पीसीसी में जमा नहीं किया जा सका। जल्दी ही जमा कर दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
