बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने चाकू और चापड़ लहराते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक आने जाने वालों को डरा धमका रहे थे। इसके पूर्व भी तीनो के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत तीनो के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 17/07/2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीली की मोहर्रम त्यौहार के दौरान कुछ लडके हटरी चौक लाईफ केयर हॉस्पिटल जूना बिलासपुर के पास अपने हाथ में धारदार चाकू व हथियार लेकर घूम रहे हैं। यही नहीं चाकू लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना की जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली से टीम बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू हटरी चौक पहुंचे। यहां घेराबंदी कर तीन लडकों को पकड़ा गया। उनके पास धारदार चाकू और चापड मिला। जिनके कब्जे से चाकू जप्त किया गया था उनसे धारा 94 बी. एन. एस. एस के तहत नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया। लेकिन तीनो कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। धारदार चाकू एवं चापड को गवाहों के सामने जप्त किया गया और पत्रक बनाकर वीडियो ग्राफी की गई। आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से एवं पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली में धारा 302, 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई है। आरोपीगण पूर्व के गंभीर अपराधों के आरोपी है। जिनके विरूद्ध अप.क्र. -98-99-100. / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी :-
01. – जुनैद हुसैन पिता जावेद हुसैन उम्र 20 वर्ष निवासी लाईफ केयर हास्पिटल के पास सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.ग. ।
02. -अनम हुसैन पिता अलताफ हुसैन उम्र 18 वर्ष निवासी लाईफ केयर आस्पिटल के पास
03. – अमन हुसैन पिता ईकबाल हुसैन उम्र 19 वर्ष निवासी हटरी चौक जूना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, सउनि बसंत कुमार साहू, प्रआर आदिले आर. रतनाकर सिंह, टंकेश साहू, लगन खाण्डेकर एवं सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
