बिलासपुर। बिजली के खंभे से तार चोरी करने वाले युवक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 270 मीटर एल्यूमिनियम तार जप्त किया है। तार किमती 48000 रु किया गया जप्त।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राकेश राठौर पिता स्व. सियाराम राठौर उम्र 33 वर्ष कनिष्ठ यंत्री छ.ग. स्टे.पा.डि.कं.लि.मि. खमतराई ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है। उनके द्वारा अपने क्षेत्र के विद्युत तार का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण दौरान पाया कि 33 के.वी. पावर ग्रीड फीडर लाईन जो तकनीकी कारणों से वर्तमान में बद है। मोपका क्षेत्र के खम्भों में लगे तार को किसी ने काट दिया है। विद्युत तार विभिन्न खम्भों के माध्यम से विजौर, बहतराई एवं खमतराई होते हुये गए हैं। जिसमें 90 स्पान यानी करीब 270 मीटर तार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने काट कर चोरी कर लिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया। उन्होंने चोरी गई मशरूका की पातासाजी करने एवं अज्ञात आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश दिए। निर्देश के बाद थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने तत्काल टीम तैयार कर पतासाजी शुरू कर दी। पतासाजी दौरान टीम को सूचना मिली कि बहतराई निवासी मुकेश साहू अपने घर के बाड़ी में बिजली तार छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र मोपका के प्रभारी उप निरी रामनरेश यादव ने टीम गठित कर सउनि ढोलाराम मरकाम एवं अन्य स्टाफ के साथ सदेही मुकेश साहू के घर दबिश दी और घेराबंदी कर पकड़ा। चोरी हुये तार के संबंध में पूछताछ करने पर बाड़ी में छिपाकर रखना बताया। जिसके निशादेही पर चोरी गई एल्युमिनियम तार किमती 48000रू को बरामद कर आरोपी मुकेश साहू को गिरफ्तार किया गया है।
00 नाम आरोपी
मुकेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 33 वर्ष निवासी रामायण चौक बी.आर. यादव नगर बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
