कांकेर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने नक्सलियों का बड़ा एनकाउंटर किया है। 6 घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस ने 12 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस की सर्चिंग जारी है मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे खुफिया सूचना के आधार पर गढचिरौली पुलिस ने डिप्टी एसपी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मियों का दल छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास वंडोली गांव पहुंचा वहां नक्सलियों के एक दल के होने की सूचना मिली थी। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोपहर से शुरू हुई गोलीबारी देर शाम तक जारी रही। दोनों तरफ से करीब 6 घंटे से ज्यादा समय तक फायरिंग होती रही। एनकाउंटर खत्म होने के बाद तलाशी में 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए गए हैं। अब तक 3 एके47, 2 इंसास, 1 कार्बाइन, 1 एसएलआर सहित 7 ऑटोमोटिव हथियार पुलिस ने बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। आपको बता दें कि 5- 6 महीनों के अंदर छत्तीसगढ़ में 125 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है, 350 ने सरेंडर कर दिया है और 250 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
