बिलासपुर। पुलिस ने अवैध कबाड़ के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो लोगों से चोरी की 22 किलो एल्मुनियम तार और कटर मशीन जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा. पु.से.) ने अवैध कबाड़ के कारोबार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसी बीच मल्हार चौकी को ग्राम चकरबेढा से मुखबिर ने सूचना दी कि दीपचन्द धृतलहरे व एक अन्य व्यक्ति अवैध रूप से चोरी का एल्मुनियम वायर छोटे – छोटे भाग में काटकर खरीदी बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये जगह पर पुलिस ने रेड कार्यवाही की तो दो लोगों के कब्जे से 22.390 किलोग्राम एल्मुनियम वायर, कटर मशीन एक बडा कटर मशीन बरामद किया। जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने पर बरामद माल को विधिवत जप्त किया गया। माल का युक्तियुक्त चोरी होने के सन्देह पर धारा 35(1) (e)BNSS/303 BNS का इस्तगासा तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
नाम आरोपी
1.दीपचन्द धृतलहरे पिता स्व.बैशाखू राम धृतलहरे उम्र 45 वर्ष निवासी नवागांव
2.ओम प्रकाश कटिया पिता स्व .धनराज कतिया उम्र 40 वर्ष निवासी पिपरिया थाना पिपरिया जिला होशगाबाद (म.प्र.) हालमुक़ाम चकरबेढा मल्हार
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भावेश शेन्डे, हवलदार प्रेमप्रकाश कुर्रे, हवलदार नुवास तिग्गा, आर विकास अंचल, आर सोनवानी आदि का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
