बिलासपुर। लगभग एक साल पहले हुई लूट के मामले में फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से बिलासपुर में छिपकर रह रहा था। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।
मिली जानकारी के अनुसार 28/01/2023 को अकलतरी निवासी का रतनपुर थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने गाँव के दोस्तो के साथ भैंसाझार डेम घुमने के लिये गया था। भैंसाझार घुमने के पश्चात अपनी मोटर सायकल से अकेले अपने घर ग्राम अकलतरी आ रहा था कि तभी अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गर्दन पर चाकू अड़ाकर मोटरसाइकिल पैसे मोबाइल लूट कर भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सुचना पर फरार आरोपियों 1.धनजीर शिकारी, 2. राजा सारथी उर्फ लालु, 3. संतोष नेताम उर्फ गुड़डू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमार्ण्ड पर भेजा गया था। जबकि शिवकुमार धुर्वे ऊर्फ शिवा मरावी व किशन मरावी घटना के बाद से ही फरार थे। जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान आरोपी शिवकुमार धुर्वे के बिलासपुर में छुपकर रहने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुछताछ करने पर आरोपी नए लूटपाट करना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. शिवकुमार धुर्वे ऊर्फ शिवा मरावी पिता ज्ञव. दुलार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी जूनाशहर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, विकास सेंगर, आर.
नंदकुमार यादव, राकेश आनन्द, बसंत मानिकपुरी, कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
