बिलासपुर। शिवनाथ नदी के पानी में जहर फैलने का मामला सामने आया है। जहर की वजह से लाखों मछलियों की मौत हो गई है। पानी में जहर फैलने के कारण मवेशियों के अलावा सैकड़ों मनुष्य को जान खतरे में पड़ गई है। क्योंकि मवेशी नदी से पानी पीते है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मरी हुई मछलियों को खाने के लिए घर ले गए है।
जिले के सरगांव क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में लाखों मछलियां मर गई है। ग्रामीणों का आरोप है धूमा में जो शराब की फैक्ट्री है वहां से जहरीला और दूषित पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। उसी का परिणाम है कि नदी का पूरा पानी जहरीला हो गया है। इसी जहरीला पानी के कारण लाखों मछलियां एक साथ मर गई है। नदी का पानी जहरीला होने के कारण दर्जनभर गांवों के मवेशी और मनुष्य की जान खतरे में पड़ गई है। क्योंकि गांव के मवेशी चारा चरने के बाद पानी पीने के लिए शिवनाथ नदी के पानी का हो उपयोग करते है। इसी तरह ग्रामीण नदी का पानी निस्तारी के लिए भी करते है। ज्यादातर ग्रामीण दातुन, मंजन और ब्रश नहाते समय नदी में ही करते है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कई लोग नदी से मरी हुई मछलियों को खाने के लिए घर ले गए है। यदि इसे ग्रामीण खा लिए तो मछली का जहर ग्रामीणों के शरीर तक पहुंच सकता है और बड़ी अनहोनी हो सकती है। बताया जा रहा है की कुछ महीने पहले पथरिया एसडीएम भरोसा राम ठाकुर ने भाटिया शराब फैक्ट्री मर्चेंट के प्रबधंक को नोटिस जारी किया था। एसडीएम ने शराब फैक्ट्री के दूषित पानी को नदी में छोड़ने से जलीय जीव जंतु के खतरे को लेकर आगाह किया था। लेकिन प्रबंधन से SDM के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। आपको बता दे मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के धुमा में भाटिया वाइन मर्चेंट फैक्ट्री संचालित हैं, जहां शराब बनाया जाता है। यहां से निकलने वाला जहरीला पानी भारी मात्रा मुंगेली की जीवनदायिनी कही जाने वाली शिवनाथ नदी को दूषित कर रही है। जिसकी वजह से नदी दूषित हो गया हैं और नदी में लाखों की संख्या में मरी मछलियां तैर रही हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
