बिलासपुर। बिल्हा के बरतोरी में एक युवक ने बीच बाजार बुजुर्ग की हत्या कर दी है। युवक ने इतने वार किए की बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतोरी बाजार चौक की है। बाजार में शाम को रोज की तरह चहल पहल थी। गांव का रहने वाला 65 वर्षीय बुजुर्ग गणपति कौशिक भी बाजार गया हुआ था। इसी दौरान मनोज कौशिक नामक युवक ने अपने चखना दुकान हंसिया लेकर निकला और बुजुर्ग गणपति कौशिक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक ने बुजुर्ग पर इतने वार किए की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। फिलहाल बिल्हा पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक गणपति कौशिक (65 वर्ष) और आरोपी चिन्टू ऊर्फ मनोज कौशिक (24 वर्ष) के पिता कल्लू कौशिक के बीच जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार पंचायत में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया था लेकिन समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकल सका। जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज कौशिक ने गणपति कौशिक की जमीन के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था, इसकी शिकायत भी हुई। जांच के बाद कुछ समय पहले ही तहसीलदार ने अवैध कब्जे पर बने मकान को ढहा दिया था। इसी की वजह से मनोज कौशिक गणपति से रंजिश रखने लगा था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
