बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर का निरीक्षण किया। पंजीयन कार्यालय के सामने संचालित अस्त व्यस्त दुकानों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। अवनीश शरण ऐसे सातवें कलेक्टर है जिसने ऐसा आदेश दिया है। लेकिन हर कलेक्टर के निरीक्षण के बाद दो नए दुकान खुल जाते है।
हर कलेक्टर की तरह अवनीश शरण ने भी पुराने कंपीजिट बिल्डिंग परिसर का निरीक्षण किया। परिसर के अंदर अस्त व्यस्त दुकानों और पार्किंग को देखकर असमंजस में दिखे। परिसर में सड़क के बीच स्थित विद्युत खम्भों को शिफ्टिंग करने और परिसर में सीसी रोड बनाने को कहा है। महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग मूत्रालय भी बनाने के निर्देश दिए। संचालित दुकानदारों को सड़कों पर रखे डिस्पले बोर्ड हटाने को कहा है। व्यवस्थापन के लिए जरूरी निर्माण कार्य हो जाने पर प्रवेश द्वार पर वाहनों की रोक के लिए बैरियर भी लगाया जायेगा ताकि अंदर में अव्यवस्था न फैले। उन सभी को नजदीक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन खड़े करना होगा। कलेक्टर ने इस अवसर पर टाऊन हॉल के एक हिस्से में बन रहे जिला पुरातत्व संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बन जाने से पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सकेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना, एसडीएम पीयूष तिवारी, नजूल अधिकारी एसएस दुबे, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल, नजूल तहसीलदार शिल्पा भगत सहित नगर निगम के इंजीनियर एवं जोनल अधिकारी उपस्थित थे। आपको बता दे आरपी मंडल से लेकर सुबोध सिंह, सोनमणि बोरा, पी दयानंद, रामसिंह तक लगभग सभी कलेक्टरों ने कंपीजित बिल्डिंग को व्यवस्थित करने के लिए कह चुके है। लेकिन व्यवस्थित होने के बजाए और बिगड़ता जा रहा है। हालत ये है की आज कंपीजिट बिल्डिंग कार्यालय काम बाजार ज्यादा लगता है। जिसकी मर्जी आई एक ठेला लगाया और शुरू हो गए समोसा भजिया बनाकर बेचने का व्यवसाय। जिसको जहां खाली जगह मिली पान का ठेला खोलकर बैठ गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
