बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण की अपील पर मलेरिया व डायरिया से निपटने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलना शुरू हो गया है। नेमीचंद जैन मथुरा वाले चैरिटी ट्रस्ट पेंडारी सकरी ने 200 नग मच्छरदानी वितरण के लिए जिला प्रशासन को दान दिए हैं। मलेरिया प्रभावित ग्राम मझगांव में जरूरतमंद लोगों में इसके वितरण कार्य का शुभारंभ एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने किया। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ इसका वितरण किया। एसडीएम उर्वाशा ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी एक अचूक उपाय है। उन्होंने इसका नियमित उपयोग करने का आग्रह लोगों से किया। मझगांव में मोबाइल मेडिकल वाहन द्वारा शिविर भी लगाया गया था।शिविर में पहुंचे लोगों को मलेरिया से बचाव के उपाय भी बताए। महामाया मंदिर सेवा ट्रस्ट ने भी अभियान में सहयोग का हाथ बढ़ाया है। उनके द्वारा रतनपुर अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताजा खिचड़ी परोसा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
