बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो एटीएम में पट्टी फसाकर उसमे से पैसा चोरी कर लेता था। आरोपी के खिलाफ राजस्थान और नागपुर में ATM से पैसा चोरी करने के दर्जनो अपराध दर्ज है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी जो एसबीआई एटीएम का रख रखाव एवं मेंटनंस का कार्य करती है के सुपरवाईजर ने थाने में आकर सूचना दिया कि 21.07.2024 को सुबह 09.00 बजे काल सेंटर से पता चला कि व्यापार विहार स्थित एटीएम मशीन में पैसा नहीं निकल रहा है। जाकर चेक करने पर रूपये निकालने वाला सटर डैमेज था। एटीएम में लगे सीसीटीव्ही फुटेज चेक करने पर एक व्यक्ति एटीएम के सटर बाक्स में लगे सटर को स्क्रुड्रावर से उठा कर एक पट्टी लगाते दिखाई दिया। उसके बाद सत्यम चैक लिंक रोड एटीएम एवं गोल बाजार एटीएम में भी इसी प्रकार कि समस्या सामने आई। सुपरवाइजर के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना तारबाहर पुलिस ने टीम बनाकर एटीएम के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर प्रार्थी को पहचान हेतु साथ लेकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वापस भागने के लिये रेल्वे स्टेशन बिलासपुर में ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जिसे संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना तारबाहर लाया। पूछताछ करने बताया कि वर्ष 2015 से अपने अन्य दोस्तो के साथ राजस्थान में एटीएम मशीन तोडने का काम किया था। पकडे जाने पर तीन साल जेल में रहा, जेल से निकलने के बाद पुन एटीएम तोडकर पैसा चोरी करने का काम साथियो के साथ करता था। वर्ष 2020 में पकडे जाने पर एक साल जेल में रहा जेल में रहने के दौरान अपने एक साथी से पट्टी फसाकर एटीएम से पैसा निकाने का काम सिखा। तब से अकेले किसी भी अंजान शहर में जाकर घटना को अंजाम देता था। इसके बाद शहर छोड़कर भाग जाता था। 19.07.2024 को उज्जैन से जबलपुर आया तथा जबलपुर से ट्रेन बैठकर 21.07.2024 को बिलासपुर पहुचा था। बिलासपुर शहर पहली बार आया था। पुलिस के द्वारा ना पकडे जाने पर छत्तीसगढ के अन्य शहरो में घटना को अंजाम देने कि योजना थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बिलासपुर में व्यापार विहार एटीएम, लिंकरोड सत्यम चौक एटीएम एवं गोल बाजार एटीएम से कुल 40500 रूपये निकाला है। जिसमें से कुछ पैसा एटीएम में ही फस गया और कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी बहादुर चौकीदार से रकम 33000 रूपये नगद, स्क्रूड्राईवर एवं दो नग पट्टी जप्त किया गया है।
तरीका ए वारदात – आरोपी ऐसे शहर का चयन करता था जहां रात्रि मे ट्रेन सफर करने के बाद सुबह पहुच जाये। किसी होटल या लाज मे रूकना ना पडे तथा कही अपनी पहचान ना बताना पडे। वारदात करने के बाद तत्काल शहर छोडकर ट्रेन से बैठकर चले जाना।
नाम आरोपी – बहादुर चैकीदार पिता प्रहलाद राम चैकीदार उम्र 35 साल सा. ग्राम फुलियाना थाना पिलवा जिला डिडवाना राजस्थान
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रआर 351 किशोर वानी एवं आरक्षक मुरली भर्गव, मोहन कोर्राम का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
