बिलासपुर। स्टेट बैंक के अंदर घुसकर कर्मचारियों से गाली गलौच और मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारियों के परिवार वालों को भी नुकसान पहुंचाने के लिए धमका रहे थे।
भारतीय स्टेट बैंक तखतपुर शाखा के प्रबंधक अंकित भूषण लाल में थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज 22.07.24 दोपहर करीब 12/00 बजे बैंक के क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश जायसवाल बैंक का काम कर रहे थे। उसी दौरान केबिन में घुसकर शाखा के ऋण धारक लाभम तोंडे एवं उसके साथी विकास भारद्वाज और बेनिस भारद्वाज ने प्रेम प्रकाश जायसवाल से अपने ऋण से संबंधीत जानकारी। अधिकारी जानकारी इससे पहले ही नशे में धुत्त तीनों व्यक्ति मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए अंदर घुस गए। कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों के परिजन को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। बैंक के शासकीय काम में बाधा डालते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। ब्रांच मैनेजर के रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 132, 121(1), 221, 296, 351(2) 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश मिलने पर थाना तखतपुर की पेट्रोलिंग टीम भेज कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – 1. बेनिस भारद्वाज पिता राघव भारद्वाज उम्र 25 वर्ष निवासी डांडगांव थाना पथरिया जिला मुंगेली
2. लाभम टोंडे पिता कृष्ण कुमार टोंडे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम डांडगांव थाना पथरिया जिला मुंगेली
3. विकाश भारद्वाज पिता राघव भारद्वाज उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम डांडगांव थाना पथरिया जिला मुंगेली
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
