सरकारी रेस्ट हाउस में लगी थी जुए की फड़, पुलिस ने 22 को पकड़ा, कई VIP जुआरियों को छोड़ा, 3.50 लाख रुपए और 7 गाडियां जप्त, 

बिलासपुर। सरकारी रेस्ट हाउस में जुआ खेलते हुए पुलिस ने 22 VIP जुआडियों को गिरफ्तार किया। 7 चार पहिया वाहन और 3 लाख 50 हजार रुपए जप्त भी किए। लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने सबको छोड़ दिया।

सरकारी रेस्ट हाउस का उपयोग कौन – कौन लोग कैसे – कैसे करते है ये किसी से छिपी नहीं है। सरकारी रेस्ट हाउसों के साथ नेताओ और अधिकारियों के कई किस्से है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि रेस्ट हाउस का उपयोग रसूखदार लोग जुआ खेलने के लिए भी करते है। ताजा मामला कोटा क्षेत्र का है। कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोबरीपाट के सरकारी रेस्ट हाउस में जिले के कुछ नामचीन और दिग्गज लोग जुए का फड़ लगाकर जुआ खुल रहे हैं। लाखों रुपए दांव पर लग रहे है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस कृषक कुटीर छापामार कार्रवाई कर दी। फड़ में लाखों रूपयों का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर से लाखों की रकम बरामद की है और 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस ने बड़ी चालाकी से कई VIP जुआड़ी को 6 चारपहिया गाड़ियों में बैठकर रेस्ट हाउस से निकाल दिया। पुलिस ने 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर बस में बैठाकर थाने लाया। प्रेस नोट जारी कर अर्चना झा ने बताया कि सभी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। जुआरियों से ताश के पत्ते और 3, 49, 215 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा, 7 कारें और 22 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

00 गिरफ्तार किए गए जुआरियों में शामिल नाम:

1. सुनील यादव, चाटींडीह रपटा चौक

2. श्याम मूर्ति, चाटीडीह रामायण चौक
3. अमित सिंह, लक्ष्मीनगर रायपुर
4. राजेश साहू, गोंडपारा कोतवाली बिलासपुर
5. दिनेश सिंह, बँधवापारा सतबहानिया मंदिर
6. संजीव साहू, तखतपुर
7. महेश कुमार गबेल, चाटीडीह
8. हरिओम साहू, खमतराई बिलासपुर
9. चंद्रप्रकाश मेरावी, नागोई तखतपुर
10. दीपक सोनी, अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर
11. अमित पहाड़ी, निवासी सकरी बिलासपुर
12. अमित भारतै, निवासी सकरी बिलासपुर
13. दीपक साहू, गोदैया रतनपुर
14. संदीप मिश्रा, निवासी नीलपैलेस बिलासपुर
15. शिवेंद्र प्रताप कौशिक, नगोई तखतपुर बिलासपुर
16. राकेश सिंह, दयालबन्द बिलासपुर
17. सूरज वस्त्रागार, अमेरी बिलासपुर
18. संजय ध्रुव, जबड़पारा बिलासपुर
19. श्रीकान्त तिवारी, मंगला बिलासपुर
20. अकबर ख़ान, 33 वर्ष, दयालबंद बिलासपुर
21. जितेश मोर, मालखरोदा शक्ति
22. अर्पित सहगल, नारियल कोठी सिविल लाइन बिलासपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *