बिलासपुर। रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। आरोपियों ने रास्ता रोककर लाठी, रॉड और पाइप से प्राणघातक हमला किया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 30.06.24 को अपने दोस्त प्रकाश साहू, दिलेश्वर साहू, रितेश साहू, अतूल कश्यप, भावनी साहू के साथ अपने सेठ बालमुकुंद वर्मा से मुलाकात करने रेमण्ड परसदा गये थे। मुलाकात कर वापस अपने गांव आ रहे थे तभी लीलागर नदी के पास यादव ढाबा के सामने मोटर सायकल खड़ा किया उसी वक्त ग्राम करूमहू के राम बलम और कुमार भी वही पर थे। दोस्तो के साथ खाना खाने के लिये बात चीत कर रहे थे उसी समय राम बलम और कुमार तुम लोग अपने मोटर सायकल का साइड में खड़ा करके बात करो कहते हुये वाद विवाद करने लगे। उसके बाद सब अपने अपने मोटर सायकल को लेकर घर जाने के लिये निकले। जैसे ही लीलागर नदी के पुल पार कर 03:30 बजे NH-49 मेन रोड में खड़े थे। उसी समय राम बलम और कुमार अपने अन्य साथीयो के साथ मोटर सायकल से आये और अश्लील गाली देते हुये तुम डण्डा, राड, पाईप व धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में प्रकरण के आरोपी रामबलम घृतलहरे पिता भगवान उम्र 42 साल 02. रामकुमार बंजारे पिता भगीरथी बंजारे उम्र 58 3.राकेश धृतलहरे पिता चिंता राम उम्र 27 साल 4.परमेश्वर धृतलहरे उर्फ बबलू पिता स्व. हरीश चंद्र धृतलहरे उम्र 38 साल सभी निवासी करूमहु थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। मामले के अन्य आरोपी भागवत घृतलहरे पिता स्व. भगत धृतलहरे उम्र 35 साल साकिन करूमहु थाना मुलमुला तथा आरोपी जितेंद्र टण्डन पिता चन्द्र राम टण्डन उम्र 20 साल साकिन करूमहु थाना मुलमुला जो घटना के बाद से फरार थे उनके घर में आने की सूचना पर दोनों आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी के नाम
01 . भागवत घृतलहरे पिता स्व भगत घृलहरे उम्र 55 साल
02. जितेंद्र टण्डन पिता चंद्र राम टण्डन उम्र 20 साल दोनो निवासी करूमहुथाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
