बिलासपुर। कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले एक बार फिर सुर्खियों में है। मस्तूरी क्षेत्र में अपना आतंक बढ़ाने के लिए फिर से धमकी चमकी शुरू कर दिया है। इस बार मामला एक मंदिर से जुड़ा है। मस्तूरी क्षेत्र के कर्रा ग्राम पंचायत की शासकीय जमीन से 6 लेने सड़क निकल रहा है। निर्माणाधीन सड़क के बीच में एक प्राचीन मंदिर रहा था। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बैठक करके सबकी सहमति से 21 जुलाई को मंदिर/चबूतरा को शिफ्ट कर दिया गया। पूजा – पाठ, भजन कीर्तन में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले अपने 05-06 साथियों को साथ पहुंचा और गाली गलौच करते हुए प्राचीन देवता धनवार बैंको को ले जाने से मना करने लगा। ग्राम वासियों के विरोध करने पर बंशीधर वर्मा पिता स्व. श्री जीवराखन वर्मा एवं रामचरण कौशिक पिता स्व. श्री बुधराम को देख लेने एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। जब ग्रामवासियों ने एक साथ उनका विरोध किया तो अश्लील गाली देत हुए वहां से चले गये और जाते जाते एक एक को उठवाने लेने की धमकी देता हुआ चला गया। फिर 28/07/2024 को सुबह गांव के लोग बैगा पूजा करने गए तो पूजा स्थल से देवता का 03 नग त्रिशुल एवं 01 नग चिमटा गायब था। पता चला की नए चबूतरा से त्रिशूल और चिमटा को कोई चोरी कर पुनः पुराने स्थल पर लगा दिया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणो ने SDM से शिकायत करते हुए आरोप है की ये हरकत टाकेश्वर पाटले का ही है। इन आसामाजिक तत्वों द्वारा गांव की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही आए दिन गुण्डागर्दी की जाति है। आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इनसे परेशान रहते है। ग्राम पंचायत कर्रा के पंच और सरपंच प्रतिनिधि बंधीघर वर्मा पिता जीवराखन वर्मा और ग्रामीणों ने SDM से मांग की है की टाकेश्वर पाटले एवं साथियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
