पुलिस के शिकंजे में आए चार चैन स्नेचर, मार्निंग वाक में निकली महिला के गले चैन छीनकर हुआ था फरार

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने चैन स्नेचिंग में संलिप्त चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी से दो लाख रुपए कीमत का लाकेट और मोटर सायकल जप्त कर लिया है। नए क़ानून में चेन स्नैचिंग के लिए विशेष रूप से दिए गए धारा 304 के तहत कार्यवाही की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार तिलक नगर की रहने वाली डांक्टर मेघा दाभडकर उम्र 58 साल ने थाने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 23.07.2024 को सुबह करीबन 05.00 बजे अपने पति अरूण दाभडकर के साथ मार्निंग वाक के लिये निकले थे। अरपा नदी के किनारे रिवर व्यू मिक्सिंग प्लांट के पास मार्निंग वाक कर रही थी और उनका पति करीबन 500 मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा पर मार्निंग वाक रहे थे। तभी एक अज्ञात मोटर सायकल चालक तेजी से महिला के पास आया और उसके गले में पहनी सोने के मंगलसूत्र को झपटमारी (चैनस्नेचिंग) कर ले गया। झपटमारी से उसके हाथ में मंगलसूत्र का एक भाग रह गया लेकिन सोने का लाकेट माला सहित ले गया। रिपोर्ट के बाद थाना सिविल लाईन में धारा 304 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह को दिया गया। इसके बाद सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य ने आरोपी को पकड़ने के अलग अलग टीमो का गठन किया।
घटना स्थल से साक्ष्य सबूत सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण आधार पर पतासाजी शुरू की गई व मुखबीरों को सक्रिय किया गया। संदेही को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपने अन्य साथियों के पास सामान को मिलकर बेचना बताया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मंगलसूत्र जुमला कीमती 02 लाख रूपये को बरामद कर जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर लिया गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, प्र आर नवीन सोनकर, आरक्षक सोनू पाल, पुन्नी लाल खांडे, देवेन्द्र दुबे, विरेन्द्र राजपूत, नितेश सिंह की सराहनिय भूमिका रही है।

00 नाम आरोपी –
01- शेख फैजुद्दीन ऊर्फ लाल पिता शेख नसिरूद्दीन उम्र 19 साल साकिन तैयबा चौक खान बाड़ी गली नंबर 02 थाना सिविल लाईन बिलासपुर
02- कृष्णा उपाध्याय ऊर्फ मोहन पिता संजीव कुमार उम्र 20 साल पता अग्रसेन चौक लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पंप के सामने बिलासपुर
03- श्रीदीप शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा उम्र 19 साल साकिन 27 खोली बिलासपुर
04- तनिष्क सलूजा पिता अविनाश सलूजा उम्र 21 साल साकिन अजीत अपार्टमेंट पुराना हाईकोर्ट के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *