पुलिस के शिकंजे में आए किराए की गाड़ी लेकर बेचने वाला गिरोह, चार गिरफ्तार, एक इको और बोलेरो पिकअप जप्त

बिलासपुर। किराए से वाहन लेकर उसे बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले गाड़ी किराए में लेते थे फिर फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेच देते थे। बताया जा रहा है की आरोपी दर्जनों गाडियां बेच चुके है। पुलिस ने अभी एक इको और बोलेरो पिकअप को जप्त किया है। अन्य वाहनों की तलाश की जा रही है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सतना रोड मैहर निवासी राजप्रकाश द्विवेदी पिता स्व. ओमप्रकाश द्विवेदी हा.मु रामाग्रीन सिटी, थाना सरकण्डा ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोह. अनीस खान ने मराजो M 2 क्रमांक सीजी 16 सी एम 4771 को सीपीएल प्रायवेट लिमिटेड कंपनी में चलाने के लिए 26000/-रू. मासिक किराये पर लिया था। दिनांक 29.11.2023 को लेकर गया था। शुरूवात के 2 माह तक किराये का पैसा दिया, इसके बाद से किराये का रकम देना बंद कर दिया।जब मो. अनीस को वाहन को दिखाने के लिए कहा तो आज-कल करने लगा लेकिन गाड़ी नहीं दिखाया। इस बीच पता चला कि अनीस किराये पर वाहन लेता है और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच देता है। 09.02.2024 को महिन्द्रा कंपनी की तरफ से गाड़ी की सर्विसिंग के लिए मैसेज आया तो रॉयल मोटर्स बलौदा बाजार जाकर देखा। यहां मिले मोबाईल नम्बर से बात करने पर पता चला कि मराजो गाड़ी को रवि कुमार टण्डन ने परवेज आलम अंसारी नामक व्यक्ति से क्रय कर सर्विसिंग के लिए दिया है। इस प्रकार अनीस ने गाड़ी का फर्जी दस्तावेज तैयार कर रवि टण्डन नामक व्यक्ति को बेच दिया था। इसके बाद अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी रवि कुमार टण्डन को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। लेकिन मुख्य आरोपी मोहम्मद अनीस फरार था। जिसकी पता तलाश किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी मो. अनीस के रायपुर में होने की जानकारी मिली तो पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से ) की अनुमति से थाना प्रभारी सरकंडा तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी मोह. अनीस को उसके अन्य साथी मोहम्मद आरिफ एवं परवेज आलम अंसारी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर प्रार्थी के वाहन के अलावा अन्य लोगों के वाहन को भी किराये पर लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहन को बेचना स्वीकार किया। बेचे गए वाहनों में से शबाना खातून के ईको वाहन कमांक CG 04 NM 3019 एवं रामप्रसाद कश्यप के बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक CG 10 AC 5919 को बरामद किया गया है। प्रकरण में अन्य वाहन बरामद किया जाना शेष है। आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी
01. मोह अनीस खान पिता स्व. मोह युसूफ खान उम्र 38 वर्ष निवासी एलआईजी 94 हाउसिंग बोर्ड कालोनी चिल्हाटी।
02. मोह आरिफ पिता स्व. अब्दुल सत्तार उम्र 38 वर्ष साकिन पुरानी बरती रानी रोड कोरबा
03. परवेज आलम अंसारी पिता अब्दुल कु‌दुस उम्र 35 वर्ष निवासी रामसागरपारा रानी तालाब के पास कोरबा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *