बिलासपुर। डेढ़ करोड़ का धान मार्केट में बेचने वाले धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी से धान खरीदने वाले मिलर को भी जांच के दायरे में लिया गया है। संभव है मिलर भी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक लोहरसी देवदत्त साहू पिता हर प्रसाद साहू ने थाने में लिखित शिकायत किया था की सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोड़ाडीह प्र. क्र. 575 मे खरीफ विपणन वर्ष 2023 / 2024 मे लगभग 62650 क्विंटल धान खरीद की गई थी। जिसमें से लगभग 56000 क्विंटल धान का परिदान मिलर को किया गया है। दिनांक 16.06.24 की स्थिति में 5955 क्विंटल धान समिति के पास ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक होना चाहिए लेकिन मौके पर भौतिक सत्यापन करने पर 1005 क्विंटल ही धान मिला। शेष 4950.21 क्विंटल धान की कमी है जो खरीदी प्रभारी प्रकाश लहरे एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे के द्वारा मिलीभगत कर 4950.21 क्विंटल धान का गबन कर दिया है। प्रति क्विंटल 3100 रुपए के हिसाब से 1 करोड़ 53 लाख 45 हजार 651 रुपए का धान गायब है। खरीदी प्रभारी ने धान गबन कर शासन को लाखों की क्षति पंहुचाया है और अवैध लाभ अर्जित किया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजी. कर विवेचना के दौरान आरोपी तत्कालीन समिति प्रभारी प्रकाश लहरे पिता जीधन 56 साल गोड़ाडीह को तलब कर पूछताछ किया गया। तो उसने सुखत के कारण, वर्षा के कारण धान की क्वालिटी खराब होने से उठाव नहीं होना बताया। साथ ही यह भी बताया कि अवैध रूप से बाहर मार्केट में करीब 3918 क्विंटल धान कम कीमत में करीब 6500000₹ में बेच दिया है। इस रकम को एक अन्य मिलर को देकर बिना धान भेजे डी.ओ. में 4356 क्विंटल धान की कटौती कराया है। इस प्रकार आरोपी ने धान को बाहर मार्केट में कम कीमत में बेचकर और मिलर को नगदी रकम देकर शासकीय धान की अफरा तफरी की है। शासन को क्षति पहुंचाया है, आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बिलासपुर भेजा गया है। मिलर और अवैध धान खरीदने वाले के खिलाफ जांच की जा रही है।
नाम गिरफ्तार आरोपी – प्रकाश लहरे पिता जीधन लहरे उम्र 56 साल निवासी गोडाडीह थाना पचपेड़ी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 2, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन, जेसीबी, हाइवा, ट्रैक्टर ट्राली के साथ 840 घन मीटर रेत जप्त
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
