बिलासपुर। बिल्हा पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने और पति पर जानलेवा हमला करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दंपत्ति के पुत्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस है कि दिनांक 25.07.2024 के रात्रि मे प्रकाश रजक व संजू यादव द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के माॅ को बेईज्जत करने के नियत से हाथ बाह को पकडकर छेडछाड कर प्रार्थी के पिता को ईट व डण्डे से गम्भीर चोट पहुॅचाया था। जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल टीम बनाकर आरोपी गणों को गिरफ्तार किया। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर न्याय दल की उपस्थिति में घटना में प्रयुक्त वस्तुएं जप्त की गई। प्रकरण के आरोपी प्रकाश रजक व संजू यादव को कडाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया। प्रकरण का आरोपी बिट्टू उर्फ प्रकाश रजक के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ बिल्हा थाने में धारा 155(2), 296, 331(5), 351(2), 324(4)74, 3 (5) भा.न्या.स. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नाम आरोपीगण- 1. प्रकाश रजक उर्फ बिट्टू, पिता पवन रजक उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. संजू यादव पिता रामवतार यादव उम्र 22 वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश टाण्डेकर, सउनि चन्द्रदेव बीसी, प्र.आर. 53 अनिल साहू, प्र.आर. 1412 बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक सतीश साहू, ज्वाला सिंह सोनी, गोवर्धन शर्मा, कमलेश यादव, सुमन चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
