बिलासपुर। स्टेट बैंक तखतपुर शाखा के फील्ड ऑफिसर एवं शाखा प्रबंधक के साथ गाली गलौच और मारपीट करने से आक्रोशित बैंक कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। जिला प्रशासन से कर्मचारियों ने आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की।
स्टेट बैंक तखतपुर शाखा के फील्ड ऑफिसर प्रेम जायसवाल एवं मैनेजर अंकित लाल के साथ बैंक के तीन डिफॉल्टरो ने शराब पीकर बैंक के अंदर अश्लील गालीयां देते हुए मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी देकर झूठे आरोप में फसाने की धमकी दी थी। साथ ही परिवार जनों को भी देख लेने चेतावनी दिया था। इससे बैंकर्स में काफी रोष हैं। आईबॉक बिलासपुर ने शनिवार शाम को नेहरू चौक में कैंडल मार्च निकाल कर जिला प्रशासन से मांग की हैं कि पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधियो को कठोर से कठोर सजा दिलवाऐं। बैंकर्स को पुलिस प्रोटेक्शन दिलवाया जाए, अन्यथा बैंकर्स का मनोबल गिरने से शासन की स्कीमों के अनुपालन में बिलंब हो सकता है। आईबॉक के राष्ट्रीय सहसचिव व छत्तीसगढ़ के महासचिव वाय गोपालकृष्ण ने बताया कि जैसे शरहद पर फौज देश की रक्षा करती हैं। वैसे ही हम वित्तिय सैनिक देश की अर्थव्यवस्था के सुचारू संचालन के आधार स्तम्भ हैं। अतः बैंकर्स प्रोटेक्शन लॉ बनाते हुए हमें विशेष सुरक्षा मिलनी चाहिए। आईबॉक छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष निलेश कुमार मंडावी व अन्य पदाधिकारी दामोदर हेमरम, राजेन्द्र कुमार साहू, सेंट्रल बैंक से दिलीप सिंहा, पीएनबी से मेलुराम कर्मवीर, गजानन राठौर, कैनरा बैंक से शरद बघेल, आंनद कुमार, ओमी वर्मा, अवनीश पांडेय, जितेंद्र शुक्ला, प्रियंका, दीप्ति, रूबी मैडम पेंशनर्स संघ के जमील अहमद सहित विविध बैंकों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी सँख्या में बैंकर्स आज नेहरू चौक से जिलाधीश कार्यालय तक कैंडल मार्च करते हुए मौन विरोध प्रदर्शन किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
