बिलासपुर। उत्तर प्रदेश से आकर एटीएम से पैसे चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य ATM के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकाल लेते थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी निवासी मुरभट्ट्ठा रोड जगन्नाथ चौक हेमूनगर तोरवा ने थाने में दिनाक 27.07.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी में जिला कार्यवाहक के पद पर कार्यरत है। कंपनी बिलासपुर स्थित एस.बी.आई. बैंक के एटीएम मशीन का रखरखाव एवं मेटनेन्स का कार्य करती है। दिनांक 26.07.24 को कंपनी से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर एसबीआई एटीएम में तकनीकी समस्या है, पैसे नहीं निकल रहा है। जिससे राजकिशोर नगर एसबीआई का एटीएम जाकर सीसीटीव्ही फूटेज चेक किया तो दो अज्ञात व्यक्ति एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकाल रहे थे। चेक करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनो एटीएम से 11200/- रु निकाल लिये हैं। इसी प्रकार 27.07.2024 को सूचना मिली कि महामाया चौक के आगे कोनी रोड सरकडा में लगा एटीएम मशीन काम नहीं कर रहा है। सुबह करीब 08.45 बजे जाकर कैमरा फूटेज चेक किया तो देखा कि सुबह करीब 08.33 बजे दो लोग शटर बॉक्स में पट्टी लगा रहे थे। प्रार्थी को देखते ही बाहर खड़े दो व्यक्ति भाग गए। प्रार्थी के रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया और घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई। SP ने जिले में तत्काल घेराबंदी कर सदेहियों को पकड़ने निर्देश दिए। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी सरकंडा तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर नाकाबंदी की गई। इस दौरान राजकिशोर नगर चौक में एक UP 62 CB 9039 स्वीफ्ट कार आती दिखी जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम दिलशाद अहमद, अजय गौतम एवं सुनील गौतम निवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाले बताया। जिनसे सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर एटीएम के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर चोरी करना स्वीकार किया। राजकिशोर नगर एवं महामाया चौक के पास लगे एटीएम में घटना कारित करना स्वीकार किया और चोरी किये रकम जुमला 11200 रू. चारों से बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
00 नाम आरोपी
1. दिलशाद अहमद पिता मोह. तौफिक उम्र 27 वर्ष निवासी नुरुद्दीनपुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
2. अजय कुमार गौतम पिता मेवालाल गौतम उम्र 34 वर्ष निवासी लखमापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
3. सुनील कुमार गौतम पिता स्व. बब्बर उम्र 34 वर्ष निवासी कलापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
