बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड़ में शामिल जुआड़ियों से 60,200 रुपये नगद जप्त किया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारीयों को जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम मे 28.07.2024 को मुखबीर सूचना मिली की श्रीराम सर्विसिंग सेन्टर के पीछे तिफरा मे जुए की फड़ लगी है। कुछ जुआडियान रुपये पैसो का हारजीत का दांव लगाकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुए के फड़ पर रेड मारी तो वहां कई लोग जुआ खेल रहे थे। फड़ की घेरा बंदी कर जिन जुआरियों को पकडा गया है उनमें 1 विकास वर्मा 2. राजेश साहू 3. दुर्गेश गुप्ता 4. दुर्गेश कश्यप 5. रवि भोई 6. प्रदीप रजक 7. विशाल दुबे शामिल है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से तथा फड से 60200 रुपए जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, प्र.आर विरेन्द्र धनकर, विजय कुमार शर्मा, आरक्षक- चंद्रकांत निर्मलकर, विनोद कुमार सूर्यवंशी, रवि शंकर यादव, ऋषि, सतीश भई, देवेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 1, 2026एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में चोरी, डेढ़ लाख के सामान के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सवाल – कोच में घुसा कैसे शातिर चोर ?
बिलासपुरJuly 1, 2026सुपर स्पेशलिटी को निजीकरण करने की तैयारी, कांग्रेस ने किया जंग का ऐलान, कहा – जनहित का मुद्दा है बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बिलासपुरJune 30, 2026अपहरण कर फिरौती माँगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, दो पहले से है जेल में, पुलिस को देने के लिए मांगे थे 50 हजार
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
