बिलासपुर। दिल्ली को कोचिंग संस्था में दुर्घटना होने के बाद जिला प्रशासन ने शहर के शिक्षण संस्थानों की जांच कराने का निर्णय लिया है। SDM की अध्यक्षता में सभी कोचिंग संस्थाओं की जांच की जाएगी। कलेक्टर ने टिम का गठन कर दिया है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला मुख्यालय बिलासपुर में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। एसडीएम बिलासपुर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति संस्थानों की जांच कर 10 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी। समिति में एसडीएम के अलावा सदस्य के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अपर आयुक्त नगर पालिक निगम, जिला सेनानी नगर सेना एवं अपर संचालक उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर को शामिल किया गया है। संस्थानों की जांच हेतु पांच बिन्दु भी तय किये गये हैं। इनमें सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति, भवन अनुज्ञा का अनुपालन, फायर एक्जिट की व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास द्वार की पर्याप्त व्यवस्था एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
