बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दो आरक्षकों निलंबित कर दिया है। इसमें से एक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुआ है तो दूसरे को शराब तस्करी करते हुए पाया गया है।
थाना सरकण्डा़ जिला बिलासपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित बलात्कार के प्रकरण में जिला बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक 888 सौरभ चौबे को गिरफ्तार किया गया है। आरक्षक की आपराधिक संलिप्तता पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुये उसे निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिये गये हैं। एक अन्य प्रकरण में थाना सरकण्डा क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब का परिवहन के प्रकरण में आर. 729 नीलकमल सिंह राजपूत, थाना सकरी की संलिप्तता उजागर हुई है। आरक्षक को इस गंभीर कदाचरण के लिये पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा विभागीय सेवा शर्तों के विपरीत आचरण पाये जाने पर एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति के प्रकरणों को गंभीरता से लेकर लगातार अनुशासनात्मक कार्यवाहियॉं की जा रही हैं। विगत दिनों लम्बे समय से कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित आरक्षक 751 देव कुमार जगत को विभाग की सेवा से पृथक करने एवं आर. 437 शेखर मिंज को कठोर दण्ड से दण्डित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
