बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए दो नए न्यायाधीश के नाम की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने जिन दो नामों को आगे बढ़ाया है उनमें बिभु दत्ता गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद के नाम शामिल है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व में कॉलेजियम की बैठक हुई। जिसमें न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और बी.आर.गवई भी शामिल हैं। कालेजियम ने केंद्र सरकार को अपना निर्णय सुनाया है। यह संस्तुति छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा 21 फरवरी को अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों की सहमति में किए गए प्रारंभिक प्रस्ताव के बाद की गई है। जिसमें गुरु और प्रसाद दोनों का समर्थन किया गया था। यह प्रस्ताव जिसे सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों ने इन नामों पर सहमति व्यक्त की है। दिलचस्प बात यह है कि इस निर्णय के लिए परामर्श देने वाले न्यायाधीश ने नामांकित व्यक्तियों में से एक के साथ पारिवारिक संबंध होने के कारण खुद को अलग कर लिया था। कॉलेजियम के निर्णय में उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि और सार्वजनिक रिकॉर्ड की गहन समीक्षा भी शामिल थी। कॉलेजियम ने कहा है कि “आयु और बार में स्थिति सहित सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए कॉलेजियम का विचार है कि बिभु दत्तागुरु और प्रसाद नियुक्ति के लिए उपयुक्त हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
