बिलासपुर। कोरबा – बिलासपुर मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज़ रफ़्तार ट्रेलर रोड में खड़ी दूसरे ट्रेलर से जा भीड़ी। जिससे ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। डायल 112 की टीम ने SDRF के साथ मिलकर केबिन काटकर फँसे चालक को बचा लिया।
डायल -112 छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में डायल 112 बिलासपुर को सूचना मिली की थाना रतनपुर क्षेत्र के नेशनल हाइवे के ग्राम दर्रीपारा रोड में एक्सीडेंट हुआ है। ट्रेलर चालक गाड़ी में ही फँसा हुआ है। रतनपुर के डॉयल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरक्षक 1328 बसंत दास एवं चालक नरोत्तम मरकाम 10 मिनट में घटना स्थल पहुंचें। ट्रेलर क्रमांक CG -10-R-1580 पिछले चार दिनों से खराब पड़ी थी जिसमें ट्रेलर क्रमांक CG-12-BM-9049 खड़ी वाहन में जा टकराईं। इस हादसे में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक ट्रेलर में ही फँसा हुआ था। खून से लथपथ चालक दर्द में चिल्ला रहा था और अपने बचने की आस छोड़ चुका था। लेकिन 112 के आरक्षक बसंत मानिकपुरी ने लगातार ढाँढस बाँधते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एस डी आर एफ टीम एवं क्रेन की सहायता से लगातार दो घंटे के अथक प्रयास से गाड़ी काट कर चालक को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे तत्काल रतनपुर अस्पताल पहुँचाया गया। हादसे की वजह से लंबा जाम लग गया था, पुलिस में कुछ ही देर में यातायात व्यवस्था भी सुगम करा दिया।
00 एसपी ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
