बिलासपुर। सास पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शराबी दामाद पत्नी से भी मारपीट करता था। BNS की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसमें 10 वर्ष से अधिक सजा का प्रावधान है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया तारिणी शुक्ला पति स्व. राकेश शुक्ला उम्र 57 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा ने 31.07.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2020 में इसकी पुत्री का विवाह अमन मिश्रा के साथ हुआ है। जिनका एक लड़की ढाई वर्ष एवं एक लड़का 8 माह का है। दामाद अमन मिश्रा शराबी प्रवृत्ति का है, जो आये दिन प्रार्थिया की पुत्री के साथ विवाद कर मारपीट करता है। जिससे तंग होकर तीन महीने पहले वह मायके जोरापारा सरकण्डा आई थी। 31.07.2024 को अमन मिश्रा लड़की को लेने के लिए जोरापारा आया और लड़की को साथ चलने के लिए विवाद करने लगा। इसी बीच वह अपने 8 माह के लड़के को जमीन में पटक कर मार दूंगा कहने लगा। जिसे उसकी लड़की दोनों बच्चों को बीच बचाव करने लगी तब दामाद अमन मिश्रा हाथ में धारदार चाकू लेकर तारिणी शुक्ला को ही खत्म कर देता हूं कहते हुये अश्लील गाली गलौच कर हत्या करने के नियत से गर्दन में वार कर दिया। हाथ से बचाव करने पर दोनो हाथ में चोट आई है। झगड़ा विवाद सुनकर आसपास के लोग आकर बीच बचाव किए जिससे दामाद मौके से भाग गया। महिला के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (मापुचे) को अवगत कराया गया। शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी सरकण्डा तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपी
अमन मिश्रा पिता भोजराम मिश्रा उम्र 27 वर्ष साकिन क्वार्टर नं सी/119 यदूनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
