बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने अपने ही चाचा को 3 करोड़ का फटका लगा दिया। आरोपी भतीजे ने अपने पिता के साथ मिलकर संयुक्त फर्म के नाम पर 3 करोड़ का लोन लिया और उड़ीसा भाग गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 04-07-2024 को परसराम बजाज पिता स्व. दौलतराम बजाज उम्र 52 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी, बिलासपुर ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं अपने भाई रमेश कुमार बजाज के साथ मिलकर दो फर्म खोले और दोनों फर्म को साथ साथ देखरेख करते हुए व्यापार करते थे। इस दौरान 27-02-2022 से 31-05-2023 के बीच रमेश कुमार बजाज और भतीजा नवीन बजाज दोनों मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर सीसी लिमीट को बढ़ावा लिया। इसके बाद ओव्हर ड्राफ्ट आवेदन तैयार कर अलग अलग बैंक से 03 करोड़ रूपये का लोन ले लिया। इसकी उसे जानकारी भी नही दी। जब जानकारी हुई और पूछताछ किया तो फरार हो गए। लिखित रिपार्ट पर से आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया। तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम का गठन किया। पतासाजी के दौरान आरोपी नवीन बजाज को अपने वर्तमान निवास माम किचन, बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम झारसुगुडा उडीसा भेजा गया। सिविल लाईन पुलिस टीम ने आरोपी को उनके निवास झारसुगुडा उडीसा में घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर अपने पिता रमेश कुमार बजाज के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी नवीन कुमार बजाज के द्वारा परसराम बजाज का फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करना एवं मामले में जप्त दस्तावेजों के आधार पर धारा 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम फरार आरोपी- रमेश कुमार बजाज पिता स्व. श्री दौलतराम बजाज उम्र 56 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी, बलराम टाकिज रोड थाना सि.ला. बिलासपुर छ. ग. हा.मु. माम किचन, बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा
संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप निरीक्षक इन्द्रनाथ नायक, प्रधान आरक्षक नवीन सोनकर, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत की सराहनिय भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
