बिलासपुर। पारिवारिक विवाद पर अपने भाई के साथ मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दर असल भाई ने जीजा को फोन करने के लिए कहा तो उसने फोन नही किया। इतने में गुस्सा होकर चाकू से हमला कर दिया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जितेंद्र सूर्यवंशी पिता रामावतार सूर्यवंशी उम्र 39 वर्ष निवासी खमतराई ने सरकंडा थाने में रिर्पोट दर्ज कराया कि वे लोग तीन भाई हैं। 1/8/2024 को सुबह करीब 08.00 बजे वह गुटखा खाकर वापस घर आया तो देखा कि उसका भाई धर्मेंद्र के हाथ, सिर, घुटना, कान के पास से खून निकल रहा है। पूछने पर बताया कि छोटा भाई दीपक ने जीजा जी को फोन लगाने के लिए बोला तो मोबाइल में बैलेंस नही है कहने पर गुस्सा होकर विवाद करते हुए जान से खतम कर दुंगा कहकर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह घर में घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाया हूं। मारपीट कर दीपक भाग गया है। आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी दीपक सूर्यवंशी को छटघाट रोड में घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
नाम आरोपी
दीपक सूर्यवंशी पिता रामावतार सूर्यवंशी उम्र 34 वर्ष निवासी माताचौरा खमतराई थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
