बिलासपुर। पुलिस सहायता केन्द्र मोपका और थाना सरकंडा की पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शकुंतला पाटले पति राजकुमार पाटले निवासी धनुहार पारा चिल्हाटी ने सरकंडा थाने में 01/08/2024 को रिर्पोट दर्ज कराया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। बच्चो को पढ़ाई नही करते हो बोलकर उनका पति राजकुमार पाटले घर के छत पर गाली दे रहा था। राजकुमार की गालियों को सुनकर उसके पड़ोसी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट उससे घर के बाहर आने पर लड़ाई झगड़ा करने लगे। हत्या करने की नियत से कुल्हाड़ी से राजकुमार के सिर पर वार कर दिए। जिससे पति को गंभीर चोट आई है। रिर्पोट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। आरोपीयों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी सरकण्डा तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने मौके पर पहुंचे। दोनो आरोपी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट को धनुहार पारा में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किये। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
नाम आरोपी
1/ छबीलाल केवट पिता रामखिलावन्न केवट उम्र 24 वर्ष निवासी धनुहार पारा चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
2/ त्रिदेव केवट पिता रामखिलावन्न केवट उम्र 21 वर्ष निवासी धनुहार पारा चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
