बिलासपुर। बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आज ACB के रडार में आ गए। तड़के उनके सरकारी आवास में छापा मारा, दस्तावेज खंगाले और पूछताछ करके छोड़ दिया। इसके बाद DEO अपने दफ्तर भी आए।
जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू के सरकारी आवास में तड़के 6 बजे दबिश दी। बताया जा रहा है की ACB की एक टीम उनके कवर्धा स्थित निवास में भी छापा मारा है। जब ACB की टिम उनके घर पहुंची तो सभी सो रहे थे। कालबेल बजाकर दरवाजा खुलवाया गया। जब दरवाजा खुला और ACB की टिम ने अपना परिचय दिया तो टीआर साहू के होश उड़ गए। टिम के सदस्य घर के अंदर घुसे और साहू को एक और बैठा दिया। इसके बाद उनसे पूछताछ भी करते रहे और दस्तावेज भी खंगालते रहे थे। ACB की टिम ने उनसे लगभग 12 बजे तक पूछताछ की और दस्तावेज जप्त की इसके बाद चले गए। यही नहीं ACB के जाते ही साहू तैयार होकर शनिवार होने के बावजूद अपने दफ्तर पहुंच गए। लिहाजा पूरे कंपोजिट बिल्डिंग में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच कानाफूसी होती रही। फिलहाल ACB की टिम ने उन्हें छोड़ दिया है और दस्तावेज ही अपने साथ ले गए है। इस बार एसीबी टीम ने लोकल पुलिस को छापे की जानकारी नहीं थी। यही कारण है कि छापे के दौरान वहां कोई पुलिस बल नहीं लगाया गया था। इस मामले में किसी को भनक तक नहीं लगी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
