बिलासपुर। अम्बेडकर चौक के पास शुक्रवार को दो आरक्षकों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरक्षकों के बीच हो रही मारपीट को देखकर कई लोग सहम गए। बाद में सिविल लाइन पुलिस के जवानों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। तब तक किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।
बताया जा रहा है की पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक विष्णु चंद्रा और विनय ठाकुर की ड्यूटी जेल से कैदियों को कोर्ट लाने लेजाने के लिए लगाया गया है। पीछले दिनों दोनों आरक्षक जेल से कैदी को लेकर कोर्ट गए थे। कोर्ट में तबीयत खराब पर विष्णु चंद्रा वहीं लगे बेंच पर सो गए। साथी आरक्षक विनय ठाकुर को कैदी की पेशी कराने के बाद जगाने के लिए कहा। लेकिन विनय ठाकुर ने कैदी को पेशी कराया और इसके बाद वह कैदी को लेकर अकेले ही जेल चला गया। इधर आरक्षक विष्णु चंद्रा कोर्ट में सोता हो रह गया। कुछ देर बाद जब नींद खुली तो साथी आरक्षक की तलाश करने लगा। लेकिन कैदी और आरक्षक दोनों कोर्ट में नहीं मिले। बाद में पता चला कि साथी आरक्षक ने कैदी को जेल दाखिल कराने के बाद चला गया है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच उसी दिन विवाद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर विष्णु चंद्रा शराब के नशे में था और उसने विनय को मोबाइल पर काल करके पुरानी बात को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान विनय की ड्यूटी कैदी की पेशी कराने में लगी थी। मोबाइल पर गाली गलौज करने पर वह भी ताव में आ गया और वह सीधे जेल चौक पहुंच गया। जेल चौक में दोनों के बीच पहले विवाद हुआ फिर गाली गलौज हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगा। इधर आरक्षकों को बीच सड़क में आपस में मारपीट होता देख वहां भीड़ लग गई। फिर किसी ने इसकी सूचना सिविल लाइन को दी। दोनो के बीच मारपीट और बढ़ता इसके पहले सिविल लाइन की टीम भागते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को छुड़ाया और अलग करके घर भेजा और दोनों आरक्षक वहां से चले गए। किसी ने भी मारपीट की शिकायत थाने में नहीं की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
