बिलासपुर। बिलासपुर के नये संभागायुक्त नीलम नामदेव एक्का ने आज कार्यभार ग्रहण किया। श्री एक्का वर्ष 2005 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है। इसके पहले वे महानदी भवन मंत्रालय रायपुर में जन शिकायत निवारण, गृह एवं जेल विभाग के सचिव एवं संचालक विमानन के अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्यरत थे। कार्यालय पहुंचने पर कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार व कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री एक्का का स्वागत किया। उन्होने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके काम-काज की जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं श्रीमती स्मृति तिवारी उपस्थित थीं। संभाग स्तरीय अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। कुछ देर बाद उनसे कलेक्टर अवनीश शरण, निगम कमिश्नर अमित कुमार और आरपी चौहान ने भी उनसे मुलाकात करके स्वागत किया।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
