राजनांदगांव। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ पुलिस ने नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की लेवी वसूली कर नक्सलियों को पहुंचाया है। लेवी का पैसा तेंदूपत्ते के ठेकेदारों से वसूली गई थी।
नक्सलियों के लेवी वसूली का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए IG दीपक झा ने बताया कि थाना मदनवाड़ा अंतर्गत गिरफ्तार नक्सल सहयोगी सूरजू राम टेकाम के मामले की विवेचना से यह बात सामने आई कि सुरजू राम टेकाम माओवादी संगठन के विचारधारा के प्रचार-प्रसार एवं शहरी नेटवर्क को आगे बढ़ाने के लिए लगातार शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा था। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ( माओवादी ) संगठन ने पर्दे के पीछे से प्रायोजित ऑपरेशन कगार, कार्पोरेटीकरण, सैनिकीकरण के विरोध में 23 मार्च 2024 को कार्यक्रम था। जिसमें सम्मिलित होने के लिए सूरजू राम टेकाम 22 मार्च को फ्लाईट के माध्यम से रायपुर से दिल्ली गया था। दिल्ली जाने के लिए फ्लाईट टिकिट नक्सलियों के लेव्ही से प्राप्त रुपयों से सूरजू राम टेकाम एवं सोनाराम फरसा के लिए टिकिट बुक कराई गई थी । सोनाराम फरसा को सूरजू राम टेकाम के द्वारा सम्पर्क करके दिल्ली जाने के लिए फ्लाईट टिकिट एवं यात्रा खर्च के लिए नक्सलियों के लेव्ही से प्राप्त रुपए में से कुछ पैसे भेजने के लिए बोला और साथ में चलने के लिए कहा। तब सोनाराम फरसा ने ठेकेदार से प्राप्त नक्सलियों के लेव्ही रुपए में से अपने खाते के माध्यम से सूरजू राम टेकाम के बताए खाते पर पैसे भेजा। तब सूरजू राम टेकाम ने उस अकाउंट से फ्लाईट टिकिट बुक करने के लिए विवेक सिंह को पैसा भिजवाया। विवेक सिंह ने सूरजू राम टेकाम के कहने पर नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को लगातार अलग-अलग माध्यम से सहयोग कर रहा था एवं एक दुसरे के सम्पर्क में थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने का काम करते थे। लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक की लेवी वसूली और इस पैसे का इस्तेमाल नक्सलियों के लिए, अन्य सुविधाओं और कार्यक्रमों में किया। गिरफ्तार आरोपियों ने लेवी के पैसे का इस्तेमाल नक्सलियों की यात्रा और अन्य आवश्यकताओं के लिए किया, जिसमें फ्लाइट टिकट बुकिंग भी शामिल है।
00 लेवी के पैसे का दुरुपयोग
सूरजू राम टेकाम: गिरफ्तार आरोपी सूरजू राम टेकाम ने नक्सलियों के लेवी से प्राप्त पैसे का उपयोग 23 मार्च 2024 को दिल्ली में एक नक्सली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने में किया।
00 सोनाराम फरसा और विवेक सिंह: इन आरोपियों ने लेवी के पैसे को फ्लाइट टिकट बुकिंग और यात्रा खर्च के लिए ट्रांसफर किया। विवेक सिंह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को विभिन्न माध्यमों से सहयोग देने में शामिल था।
00 आरोपी तेंदूपत्ता ठेकेदारों से ऐसे करते थे लेवी वसूली
नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र में तेंदूपत्ता ठेकेदारों को जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लेवी वसूली करते है। आरोपियों ने ठेकेदारों से एक करोड़ रुपए की लेवी वसूली और इस पैसे का उपयोग नक्सलियों के लिए किया। सोनाराम फरसा, विजय जुर्री, रामलाल करमा, और राजेंद्र कड़ती ने नक्सलियों की मदद के लिए ठेकेदारों से पैसे वसूले। इन आरोपियों ने अपने बैंक खातों के माध्यम से लगभग 60 लाख रुपए प्राप्त किए और बाद में नगदी निकालकर नक्सलियों को पहुंचाया।
00 पुलिस की कार्रवाई और जांच
इस ऑपरेशन की निगरानी पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा और जिला पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने की। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, पीताम्बर पटेल, और डीसी पटेल भी शामिल थे। एसडीओपी मयंक तिवारी की दिशा-निर्देश में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने नक्सलियों की लेवी वसूली से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को उजागर किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
00 विवेचना और आगे की कार्रवाई – श्री झा ने बताया कि पुलिस अब वित्तीय ट्रेल और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों का विश्लेषण कर रही है ताकि नक्सलियों के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा सके। यह जांच नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए की जा रही है और आगे की संलिप्तता की जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
00 गिरफ्तार आरोपी–
01 सोनाराम फरसा (28 वर्ष)– पंचायत बिरियाभूमि, आदवाड़ा, थाना जांगला, जिला बीजापुर
02 विजय जुर्री (32 वर्ष) – मरकापाल, ग्रां.पं. बांगोली, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर
रामलाल करमा (35 वर्ष) – ग्राम बांगोली, थाना बांगापाल, जिला बीजापुर
03 राजेंद्र कड़ती (30 वर्ष) – ग्राम डेगमेटा, ग्रा.पं. फुलगट्टा, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर
04 विवेक सिंह (35 वर्ष) – ग्राम मानपुर, जिला मोमाअंचौकी, वर्तमान पता अर्जुन वेली सड्डू, थाना विधानसभा, जिला रायपुर
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयMarch 24, 2026सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, किस मामले को लेकर दिया फैसला, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
