रायपुर। राजधानी के नामी होटल बेबीलॉन में जुए की लगी थी। पुलिस ने छापामार कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियो को गिरफ्तार किया है। होटल की आड़ में जुआ खिलाने के आरोप में संचालक के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।
रायपुर में पुलिस ने जुए के एक बड़े फड़ पर कार्रवाई की है। फड़ कहीं और नहीं बल्कि शहर के एक नामी होटल ‘बेबीलॉन कैपिटल’ में चल रही थी। जब पुलिस ने VIP रोड स्थित होटल के कमरा नंबर 115 में रेड मारी तो यहां आधा दर्जन से ज्यादा लोग जुआ खेल रहे थे। शहर के कई रईस ताशपत्ती खेलकर दांव लगा रहे थे। इस रेड में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से नगदी रकम 1,98,150 रूपये जप्त किए। इसके अलावा जुआरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5, 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
