रायपुर। NIA की टिम ने नक्सल क्षेत्र के कई गांवों में छापामार कार्रवाई की है। टिम ने एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी जांच की है। दरअसल NIA इन गांवों में नक्सली नेटवर्क से जुड़े सुराग तलाश रही है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी छापेमारी की है। सुबह से चार अलग-अलग स्थानों पर NIA की टीम ने छापा मारा, जिसमें एक स्थानीय पत्रकार का निवास भी शामिल है। मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
जानकारों की माने तो यह कार्रवाई नक्सल मामलों और भाजपा नेता रतन दुबे के हत्या की जांच से जुड़ी है। इससे पहले भी पिछले महीने NIA ने कांकेर और बस्तर संभाग के कई इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद किए गए थे। NIA की टीम ने कांकेर के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांवों में छापेमारी की है। टिम ने उसेली गांव के एक पत्रकार के निवास पर भी छापा मारा है। यह इलाके नक्सल गतिविधियों के नाम से फेमस हैं। इन गांवों में नक्सली नेताओं के आने जाने की भी सूचना है। एजेंसी यहां नक्सली नेटवर्क से जुड़े सुराग तलाश रही है। इससे पहले हुई छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था, जिनके पास से मोबाइल फोन, दस्तावेज और नगदी जब्त की गई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
