कमाल के चोर है भाई : दोपहिया तो छोड़ो सीधा ट्रेलर चोरी करके भाग रहे थे, झारखंड के दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने ट्रेलर चोरी करके भाग रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो युवक झारखंड के रहने वाले है। पुलिस ने दोनों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि हिर्री थाना क्षेत्र के झलफा निवासी मृत्युंजय सिंह पिता प्रेमप्रकाश सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 की 1748 जो कि राज भोजनालय के पीछे यार्ड पेंड्रीडीह में खड़ी थी उसका जीपीएस तोड़कर कोई चोरी कर ले गया है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन को अवगत कराया गया। इसके बाद उनके निर्देश पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी तभी पता चला कि चोरी गई ट्रेलर रायगढ़ जिन्दल पॉवर प्लॉट पार्किंग यार्ड में दिखी है। इस सूचना पर पुलिस की एक टीम को रायगढ़ रवाना किया गया। यह पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके दो युवकों को ट्रेलर के साथ पकड़ लिया। दोनो ने अपना नाम खुर्शीद अंसारी एवं नेजाम असांरी बताया। आरोपी नेजाम अंसारी ने अपने बयान में बताया है कि वह तीन साल तक मृत्युंजय सिंह की गाड़ी चला रहा था। लेकिन पिछले माह पूर्व गाड़ी चलाना छोड दिया तथा अपने गांव पेन्डिली थाना मेराल जिला गढ़‌वा झारखण्ड चला गया था। यहां उसने अपने साथी खुर्शीद अंसारी के साथ चोरी का प्लान बनाया और 12.11.2024 को यहां आया। इसके बाद मौका पाते ही मृत्युंजय सिंह की ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 के जीपीएस सिस्टम एवं लॉक को अपने साथ लाये पेचकश से तोड़कर 13.11.2024 के रात्रि 01:15 बजे ले गया। लेकिन रायगढ़ में पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। आरोपी खुर्शीद अंसारी एवं नेजाम अंसारी के संयुक्त कब्जे से ट्रेलर क्रमांक सीजी 22 व्ही 1748 कीमती 2500000/-रूपये, जीपीएस, टूटा हुआ लॉक और पेचकश जप्त कर लिया है। आरोपी 1. खुर्शीद अंसारी पिता रोस्तम अंसारी उम्र 25 साल, 2. नेजाम अंसारी पिता इशु अंसारी उम्र 23 साल साकिनान पेन्डिली याना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड को विधिवत दिनांक 14.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपीगण पिता रोस्तम अंसारी उम्र 25 साल साकिन पेन्डिली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखंड, 2. नेजाम अंसारी पिता इशू अंसारी उम्र 23 साल साकिन पेंडिली थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड

उक्त कार्यवाही में योगदानः निरीक्षक किशोर केंवट, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिवाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक बी.एस. राजपूत, प्र०आर० 846 संतोष यादव, आरक्षक 1383 जितेन्द्र जगत का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *