बिलासपुर। परम शांति धाम गौरेला में युवा शक्ति के राष्ट्रीय स्वाभिमान के जागरण के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कई संतों, श्रद्धालु, सनातनियों की उपस्थिति सराहनीय रही। आश्रम के प्रमुख स्वामी परमात्मानंद जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और हिंदुओं को जागृत करने के लिए एक अच्छा व्याख्यान दिया। स्वामीजी ने बताया कि यह हिंदुओं के बिखरने का समय नहीं है बल्कि उन्हें एकजुट रहने का समय है। स्वामी परमात्मानंद जी के संबोधन के पश्चात कथा, गीता वचन एवं भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ‘बुद्धिस्ट कुंगफू फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट भरत विश्नोई उपस्थित रहे। श्री विष्णु जी ने युवाओं को स्वस्थ रहने और देश के लिए कार्य करने के लिए जागरूक किया। श्री भरत जी ने उपस्थित युवा शक्ति को आत्मरक्षा के गुर भी बताएं। कार्यक्रम में उपस्थित अयोध्या से पधारे स्वामी देवेश्वरानंद जी एवम् स्वामी शुद्धात्मानंद जी ने भी उपस्थित बंधुओं और भगनीयों को संबोधित किया और उन्हें जागृत रहने के लिए कहा। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर ललित मखीजा एवं सचिव पुरुषोत्तम नाथ पिपरहा ने भी सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं अर्पित की एवम् उपस्थित विशाल हिंदू समूह को धन्यवाद अर्पित किया। आवश्यक संबोधनों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आश्रम के संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, बच्चों की मोहक प्रस्तुति में सभी का दिल जीत लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष हर्ष छाबरिया एवं उपाध्यक्ष संदीप सिंघाई ने सभी नगर वासियों एवं ग्राम वासियों को इस सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया एवं सभी प्रतियोगियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
