बिलासपुर। पुलिस ने ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ज़मीन की ख़रीदी बिक्री करने वाले एक बड़े स्टील कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से जमीन से संबंधित फर्जी दस्तावेज – ऋण पुस्तिका, मुख़्तियरनामा, बिक्री नामा जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 11.11.2024 को तहसीलदार सकरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि भुइंया एप के सिटीजन पोर्टल में फर्जी ई रजिस्ट्री के माध्यम से खसरा नंबर 803/6, 804/1, 804/2, 794/5 एवं 781/9 की भूमि को नामांतरण के लिए आन लाईन आवेदन कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 878/24 879/24. 880/24881/24 एवं 882/24 सभी धारा 318(4), 338, 336 (3) 340(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरीक्षक दामोदर मिश्रा ने थाना स्तर पर टीम गठित आरोपियो की तलाश शुरू की गई।प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाह जमीन मालिक गीता भट्टाचार्य, विनोद शर्मा एवं अशोक साहू से पुछताछ किया गया तो जमीन किसी के पास बेचने से इंकार किया। सभी ने फर्जी तरीके से आन लाईन पोर्टल में दस्तावेज अपलोड कर धोखाधड़ी करने की संभावना जताई। विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि जमीन को कपिल स्टील के संचालक रितेश जाजोदिया बिकी करने का सौदा कर रहा है। जब सूचना की तस्दीक के कपिल स्टील के संचालक रितेश जाजोदिया से धारा 23 (2) मा.सा.अधि. 2023 के तहत गवाहों के समक्ष बयान लिया गया। इसके बाद रितेश जाजोदिया के पेश करने पर ऋण पुस्तिका एवं सीमांकन रिपोर्ट, ईश्तहार की छायाप्रति एवं बी-1 एवं पी-2 के दस्तावेज तथा मोबाईल फोन एवं राम साय राम नामक व्यक्ति से पावर आफ अटार्नी एवं बिकी पत्र को पुलिस ने जप्त किया है।
पुलिस ने रितेश जाजोदिया पिता स्व० अशोक जाजोदिया उम्र 42 वर्ष निवासी मारवाड़ी लाईन खपरगंज के कब्जे से कूट रचित दस्तावेज ऋण पुस्तिका, सीमांकन रिपोर्ट एवं बी-1 पी-2 (राजस्व दस्तावेज) जिसमें भूमि स्वामी का नाम राम साय राम लिखा हुआ है जप्त किया गया है। जबकि उक्त भूमियों का वास्तविक मालिक कोई और है। इस प्रकार प्रकरण सदर में रितेश जाजोदिया पिता अशोक जाजोदिया उम्र 42 वर्ष निवासी मारवाडी लाईन खपरगंज के विरूद्ध अपराध धारा 318(4), 338. 336 (3) 340(2), 61(2) (क) बी.एन.एस. का सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार, थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा, उनि हेमंत आदित्य, प्रआर राहुल सिंह (साईबर सेल) आरक्षक- अफाक खान, सुमन कश्यप, पंकज यादव, बोधु कुम्हार (साईबर सेल) की अहम भूमिका रही।
आरोपी – रितेश जाजोदिया पिता स्व० अशोक जाजोदिया उम्र 42 वर्ष निवासी मारवाड़ी लाईन खपरगंज बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 30, 2026जिले में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त, भीषण गर्मी में स्टोर करने का खतरा न ले – कलेक्टर
शिवरीनारायणMarch 30, 2026विश्व में कोसला ऐसा एकमात्र पावन धाम जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाता है : माता कौसल्या, पुत्र राम लला और राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
