

बिलासपुर। शहर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। PMGSY के अधिकारी और इंजीनियर लगातार मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। मरम्मत कार्य के लिए विभाग ने विशेष अभियान चला रखा है।
विभागीय मंत्री विजय शर्मा के आदेश पर प्रमुख अभियंता के.के.कटारे ने पूरे प्रदेश की सड़कों के शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में PMGSY की सड़कों का मरम्मत शुरू हो गया है। बिलासपुर संभाग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विशेष संधारण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों सड़कों की मरम्मत हो चुकी है जबकि कई सड़कों की मरम्मत की जा रही है। अभी तक कछार से पेंडरवा, गतौरी से सेमरताल के अलावा सेवार से उमरिया समेत कई मार्गों पर पैचवर्क का कार्य पूर्ण हो चुका है। मरम्मत के कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दियांग्य है। जिले की कई अन्य PMGSY के सड़कों की पहचान कर टूट फूट को दूर किया जा रहा है। कई गांवों के ग्रामीण को सड़क मरम्मत के बाद राहत मिली है। आपको बता दें करीब एक महीना पहले विभाग के प्रमुख अभियंता के.के.कटारे ने बिलासपुर संभाग का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति देखकर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर एक एक स़ड़कों का मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के बाद विशेष पखवाड़ा अभियान चलाकर बिलासपुर जिले की सभी पीएमजीएसवाय सड़क मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। जल्द ही सभी सड़कों का पैचिंग कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। शासन के आदेशानुसार अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों पर विशेष अभियान के तहत कार्य को अंजाम दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
बिलासपुरNovember 22, 2026प्रेमिका की प्रताड़ना से प्रेमी ने किया आत्महत्या, जांच के बाद युवती गिरफ्तार
बिलासपुरNovember 22, 2026किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार 418 रुपए का नुकसान, न 21 क्विंटल धान खरीद रही है न ही पूरा पैसा दे रही है सरकार – केशरवानी
बिलासपुरNovember 21, 2026चेक में काट छाट 3 लाख 38 हजार का गबन, सहकारी बैंक का कैशियर, लेखपाल और समिति का अध्यक्ष गिरफ्तार
