बिलासपुर। सीपत पुलिस ने दो बेटों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एक ही जमीन को कई लोगों को बेचकर 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गोविंद राम पिता गिरिष कुमार साहू उम्र 29 साल निवासी राम भवन झलमला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि झलमला निवासी 1. अभिषेक साहू 2. अरविंद साहू और 3. अहित्या बाई साहू ने भुमि बिक्री/इकरार नामा कर अपनी ग्राम झलमला थाना सीपत स्थित जमीन खसरा नंबर 3/1, 5/2, 50, 51/2, 54/1, 75/2ख, 105/2, 132, 177/1, 177/3, 178/3, 213/2, 178/1, 213/1 कुल 14 भूखंड कुल रकबा 7.30 एकड़ को बेचने के लिए से गोविंद राम से 42 लाख 36 हजार, राजेंद्र साहू पिता जनकराम साहू निवासी झलमला से 9 लाख 50 हजार, गुलाम जान से 10 लाख, शेखर करीम निवासी लुतरा थाना सीपत से 2 लाख 50 हजार, हर्ष कष्यप निवासी मोपका से 4 लाख 70 हजार रूपये कुल 69,06,000/रूपये की धोखाधडी की है। सबसे पैसा लेने के बाद फरार हो गये। गोविंद राम साहू के रिपोर्ट पर थाना सीपत में धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देष दिए। इसके बाद थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने तत्काल टीम गठीत कर सायबर सेल की मदद से फरार आरोपियो की पता साजी कर ग्राम दामाखेडा थाना सीमगा जिला बलौदाबाजार में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण अभिषेक साहू, अरविंद साहू, अहिल्या बाई साहू से पुछताछ करने पर एक ही जमीन को कई बार बेचने के लिए कई लोगों से इकरार नामा कर कुल 69,06,000/रूपये की धोखाधडी की है। आरोपीगणो को विधिवत 18.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेष पाण्डेय, प्र आर जयपाल बंजारे, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा, आकष मिश्रा, म आर क्रंाति मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी
1. अभिषेक साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 34 साल
2. अरविंद साहू पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 30 साल
3. अहिल्या बाई साहू पति स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 54 साल सभी साकिनान ग्राम झलमला थाना जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
