बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का कहना है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत हुए सभी निर्माण कार्य का वे मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। गड़बड़ी सामने आने पर जांच कराएंगे फिर कार्रवाई भी कराएंगे। कई स्मार्ट सिटी में बहरीन काम हुए है, उन कामों की चर्चा होती है। लोग उदाहरण देते है।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों में आधुनिक सुविधाएं देने के लिए स्मार्ट सिटी की योजना लेकर आए थे। प्रधानमंत्री ने शहरों को इसीलिए पैसा देते है कि उससे शहरों का विकास हो, लोगों को अच्छी सुविधाएं मिले। स्मार्ट सिटी योजना से हुए विकास कार्यों का सदुपयोग हो, जनता के हित में काम आए। यदि स्मार्ट सिटी योजना के पैसे का दुरुपयोग हुआ है, निर्माण कार्यों में समझौता किया गया है या भ्रष्टाचार हुआ है तो वे जांच कराएंगे। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी कराएंगे। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में अब तक 119 काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए हैं। हमने विकास के लिए रूपयों की कमी नहीं होने दी है। इसलिए सभी काम का जांच होना जरूरी है। शीतकालीन सत्र के बाद सभी निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगा। अधिकारियों के साथ मोटरसायकल से एक एक स्थान में जाऊंगा, एक एक कार्य की गुणवत्ता परखूंगा। उन्होने बताया कि प्रोजेक्ट पर अब तक करीब एक हजार करोड़ खर्च हो चुके हैं। देश के कई अन्य स्मार्ट सिटी में देखने लायक काम हुए है। लेकिन बिलासपुर के काम की चर्चा देश में कहीं नहीं हो रही है।
इस अवसर पर एक सवाल के जवाब में तोखन साहू ने कहा कि देश की जनता को जानना चाहिए गोधरा कांड की सच्चाई क्या है। देश कैसे कैसे घटनाएं हो रही है… हुई है… यह जानने के लिए सभी को ‘साबरमती’ देखना चाहिए। यहां गड़े मुर्दे उखाड़ने वाली बात नहीं है। कितने राम भक्तों की मौत हुई थी उस घटना में ? क्या दोष था उनका ? ऐसी घटना दुबारा न घंटे.. जनता को सतर्क करने के लिए इस फिल्म को देखना चाहिए है। दुबारा ऐसी घटना न हो इसके लिए लोगों को सतर्क करना जरूरी है। इसके लिए सभी को साबरमती जरूर देखना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
