बिलासपुर। पुलिस ने पकरिया के फॉर्महाउस में हुई मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है। खेत के मालिक ने आरोपियों को केबल तार चोरी करते हुए पकड़ लिया था। इससे भयभीत होकर आरोपियों ने किसान की खेत में ही हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार 19.11.24 को डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम पकरिया निवासी राम मनोहर कौशिक की खेत में हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने शव को खेत मे ही केबल वायर बांधकर लटका दिया है। सूचना पर तखतपुर पुलिस और डायल 112 की टिम तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और वस्तु स्थिति से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय, एफएसएल टीम एवं डॉग स्कॉट की टीम घटना स्थल पर पहुंकी। शव एवं घटना स्थल के आस-पास बारिकी से निरीक्षण किया गया। घटना पर थाना तखतपुर में धारा 103 BNS के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। वैज्ञानिक विवेचना एवं भौतिक साक्ष्य संकलन के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक को ईट से सिर पर मार कर व केबल वायर से गला घोटकर हत्या की गई है। विवेचना के दौरान घटना से जुड़े व्यक्तियों, ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों से लगातार घटनास्थल में कैंप कर पूछताछ की गई। मृतक का किसी से विवाद नहीं था तो घटनास्थल के आसपास ग्राम हरदी, ढनढन, पकरिया के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि गावं का छोटू रजक घटना दिनांक से गांव में नहीं दिख रहा है, जो पूर्व मे भी कई अपराध मे संलिप्त रहा है। मिले साक्ष्य के आधार पर छोटू रजक उर्फ सौखी रजक को पता तलाश कर हिरासत में लिया गया। उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 17/18.11.24 के दरमियानी रात एक अपचारी बालक के साथ मृतक के खेत मे केबल वायर चोरी कर रहा था। जिसें मृतक पकड लिया तब आरोपी छोटू रजक उर्फ सौखी रजक व अपचारी बालक दोनो मिलकर राममनोहर कौशिक को ईंट और लकड़ी के खूंटे से मारा। इसके बाद बोर के केबल वायर से गला को कस कर हत्या कर दिया। इसके बाद मामले मे आरोपी व अपचारी बालक को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी – 01.छोटू रजक उर्फ सौखी रजक पिता घुरानी रजक उम्र 40 साल निवासी ग्राम पकरिया तखतपुर 02. विधि से संघर्षरत् बालक उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम पकरिया तखतपुर
प्रकरण की विवेचना में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह थाना स्टाफ तखतपुर एवं ACCU की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हत्या जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने शाबाशी दी है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 30, 2026जिले में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त, भीषण गर्मी में स्टोर करने का खतरा न ले – कलेक्टर
शिवरीनारायणMarch 30, 2026विश्व में कोसला ऐसा एकमात्र पावन धाम जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाता है : माता कौसल्या, पुत्र राम लला और राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
