बिलासपुर। श्रीकांत वर्मा मार्ग में शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस टक्कर बिजली के तार हिल गए और उसकी चिंगारी से पास की दुकानों में आग लग गई। कार किसी बड़े भाजपा नेता की बताई जा रही है और गाड़ी का चालक नशे में चूर था।
शनिवार रात नशे में चूर दो युवा तेज रफ्तार कार चला रहे थे। अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ा और मैग्नेटो मॉल चौक के पास एक बाउंड्री वाल के रगड़ते हुए 11 Kv बिजली खंभे से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का तार जोर से हिला और आपस में टकराने चिंगारी उठी।इसी चिंगारी से वहां टिन और तिरपाल लगाकर किराए में चल रहे विवादित पान दुकान, चाय ठेला और बिरयानी सेंटर में आग लग गई। आग फैलते हुए बिरियानी सेंटर में रखे सिलेंडर तक पहुंचा और एक विस्फोट के साथ आग और भड़क गया। इस शॉर्ट सर्किट के कारण तीन दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। लेकिन आसपास बैठे मवेशी और कुत्ते झुलस गए है। क्षतिग्रस्त वाहन में भाजपा का झंडा लगा हुआ है। कार के सामने का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया है। गाड़ी किसी बड़े भाजपा नेता की बताई जा रही है और नेता पुत्र गाड़ी ड्राइव कर रहा था। जबकि बगल की सीट पर उसका दोस्त बैठा था। लेकिन दोनो का पता नहीं चल रहा है, की अचानक कहां गायब हो गए है ? क्या चालक और उसका दोस्त भी घायल है ? क्या उन्हें गंभीर हालात में कहीं एडमिट किया गया है ? जबकि क्षतिग्रस्त गाड़ी घटना स्थल पर ही पड़ी है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही लोगों ने पानी डालकर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
