रायपुर। PSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनो को CBI ने 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था।
PSC भर्ती घोटाला में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को CBI ने 7 दिनों की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है। दोनों आरोपियों को रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा। मामले में PSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी श्रवण कुमार गोयल को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने 7 दिन की न्यायिक रिमांड दी थी। सीबीआई ने दोनों से सीजीपीसी भर्ती में हुए घोटाला के संबंध में बारीकी से पूछताछ की है। आपको बता दे पूर्व अध्यक्ष रहे टामन सिंह सोनवानी पर अपने पद का दुरूपयोग कर रिश्तेदारों और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाने का आरोप है। CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के भर्ती को लेकर आरोप लगाये गये थे। जिसके बाद ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। सीजीपीएससी ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। इस पूरे प्रकरण में आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाने के एवज में मोटी रकम रिश्वत के तौर पर वसूले थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
