बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग अलग स्थान से 10 दो पहिया वाहन जप्त की गई है। जिसकी कीमत 8 लाख रुपए के आसपास है।
मिली जानकारी के अनुसार 05 जुलाई, 2025 को राधेश्याम धीरहे, पिता-चंडी प्रसाद धीरहे, उम्र-55 वर्ष, ग्राम- पड़ा हरदी ,पोस्ट-तुषार, थाना- जैजैपुर, जिला सक्ती छत्तीसगढ़ ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चांपा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चांपा प्लेटफार्म के कॉलोनी साइड में सीढ़ी के नीचे बाइक क्रमांक CG-11-AT-3479 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल, चांपा पोस्ट प्रभारी पी तिवारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर सीसीटीवी को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 02 संदिघ्ध की खोजबीन प्रारंभ की गयी। दोनो संदिग्ध को रेलवे परिक्षेत्र चांपा में पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम-रिया भट्ट किन्नर, उम्र-28 वर्ष पता- सालासर चौक गिरवानी,रायगढ़, थाना-पूंजीपथरा, जिला -रायगढ़ (छत्तीसगढ़) और प्रमोद चौहान, पिता -हरिराम चौहान, उम्र-19 वर्ष, पता-हटरी चौक सीतामढ़ी, कोरबा, थाना-कोतवाली, जिला-कोरबा बताया। दोनो ने रेलवे स्टेशन एरिया से दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी, चांपा द्वारा इसकी सूचना लोकल पुलिस थाना-चांपा को दिया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे सुरक्षा बल एवं लोकल पुलिस थाना चांपा के संयुक्त ऑपरेशन से चांपा, सक्ती एवं कोरबा से कुल- 10 दो पहिया वाहन की बरामदगी की गयी है। जिसकी कुल कीमत 8,00,000/- (आठ लाख) रूपये आंकी गयी है।लोकल पुलिस थाना चांपा के द्वारा इस संबध में अपराध क्रमांक 284/25 दिनांक 06 जुलाई, 2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर जाँच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
