बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टिम ने 11 स्थानों पर छापा मारकर 193 लीटर अवैध शराब और 285 किलो महुआ लहान जप्त किया है। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
प्र. सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में कोटा, सीपत, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी क्षेत्र के कई गांवों में आबकारी विभाग के अधिकारियों बड़ी कार्यवाही की है। विभाग के अधिकारियों ने अलग अलग टिम बनकर 11 छापे मारे और 9 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ विभाग ने गैर जमानतीय अपराध दर्ज किया है। इस कार्रवाई में 192.28 लीटर अवैध शराब जप्त किया है। जिसमें से 15.28 लीटर देशी और 162 लीटर महुआ शराब शामिल है। टिम ने छापे में 285 किलोग्राम महुआ लहान भी जप्त किया है। जिसे मौके पर नष्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर 09 को जेल भेज दिया गया है।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर द्वारा वृत्त तखतपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल वृत्त बिल्हा एवं आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल वृत्त कोटा, भूपेंद्र जामरे द्वारा वृत्त सीपत में तथा आबकारी उप निरीक्षक ऎश्वर्या मिंज द्वारा वृत्त मस्तूरी में दबिश दी गयी। कार्यवाही में मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, जयशंकर कमलेश, राजेश यादव, अनिल पाण्डेय, कल्याण कहरा, वीरभद्र जायसवाल, आरक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव, श्रीकांत राठौर, गौरव स्वर्णकार एवं ड्राईवर ललित सिंह, जितेंद्र शर्मा, संदीप खलखो का विशेष योगदान रहा। आपको बता दे कि दो दिन पहले सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा ने ग्राम रिस्दा में मदनलाल मनहर से 10.5 लीटर शराब जप्त किया था। जो तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उड़ीसा जैसे दूसरे राज्यों से तस्करी करके लाया गया था। इस मामले में भी आरोपी को जेल भेजा गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी और जप्त शराब
(1) महादेव धनवर निवासी हरदाडीह थाना सीपत से 8.5लीटर महुआ शराब जब्त*
(2) अजय सोनी निवासी राजकिशोरनगर थाना सरकंडा से 44नग देशी मदिरा प्लेन(7.92लीटर देशी शराब) जब्त
(3) संजू यादव लिंगियाडीह थाना सरकंडा से 42नग देशी मदिरा प्लेन (7.56लीटर देशी शराब) जब्त
(4) पारथ जांगड़े निवासी टिकरी थाना मस्तूरी से 7.5 लीटर महुआ शराब जब्त
(5) रामप्रसाद निवासी पण्डाकापा 9लीटर महुआ शराब एवं 60किलोग्राम लहान जब्त
(6) नंदलाल वर्मा निवासी जलसो थाना रतनपुर से10लीटर महुआ शराब जब्त
(7) रावेन्द्र वर्मा निवासी सेमरताल थाना रतनपुर से 10लीटर महुआ शराब जब्त
(8) परमानन्द नेरसा निवासी सेवार थाना चकरभाठा से 09लीटर महुआ शराब जब्त
(9) रवि विश्वकर्मा निवासी विद्यादिह थाना मस्तूरी से 7लीटर महुआ शराब जब्त
(10) कपसिया खुर्द थाना कोटा मेंलावारिस 60 लीटर महुआ शराब 225किलोग्राम महुआ लहान (11) तालाब किनारे ग्राम जलसो थाना रतनपुर से 55लीटर महुआ शराब जब्तप्रकरण में विवेचना जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
